रुद्रपुर,13 अपै्रल (आरएनएस)। एसएसबी 57वीं वाहिनी के मुख्यालय में सोमवार को दो दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने किया। इसमें कार्मिकों को नारकोटिक्स, वन उत्पादों की सुरक्षा और जाली नोटों की पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यशाला में वन विभाग एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने अतिथि फैकल्टी के रूप में अपने अनुभवों से बल के कार्मिकों का मार्गदर्शन किया। एसबीआई के प्रतिनिधि ने जाली नोटों की पहचान के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। यहां उप कमांडेंट प्रियदर्शिनी निहारिका राय, अनिल कुमार, दीपक तोमर, सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार, निरीक्षक अमरेश कुमार, प्रकाश चंद्र जोशी, आरक्षी विजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

