कोटद्वार,22 दिसंबर (आरएनएस)। डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 1.11 करोड़ रुपये की साइबर ठगी किए जाने के मामले में कोटद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता कोटद्वार डिग्री कॉलेज की वरिष्ठ प्राध्यापिका हैं। सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि मामले में रविवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ प्राध्यापिका रविवार को कॉलेज के प्राचार्य एवं अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ कोतवाली पहुंचीं और घटना की लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह अपने आवास पर अकेली रहती हैं। 8 दिसंबर को उनके पास एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए उनके मोबाइल नंबर को एक गंभीर मामले में शामिल होने की बात कही। आरोपी ने गिरफ्तारी का डर दिखाते हुए कॉल न काटने और लगातार व्हाट्सएप पर संपर्क में बने रहने का मानसिक दबाव बनाया। इसके बाद बचाव के नाम पर उनसे रुपये की मांग की गई। भयभीत होकर प्राध्यापिका ने अपनी जमा पूंजी बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

