पटना , 23 दिसंबर(आरएनएस)। पटना म्यूज़ियम में आयोजित मगध महोत्सव में कवि ऋषभ देव को साहित्य के लिए मगध गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व जहानाबाद सांसद अरुण सिंह एवं सीपी ठाकुर ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
इस एक दिवसीय आयोजन में बिहार के विभिन्न विभूतियों को उनके समाज में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में कवि सम्मेलन सह पुस्तक विमोचन एवं साहित्यिक चर्चा भी शामिल थी। कवि ऋषभ देव की साहित्यिक योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है। उनकी कविताओं में प्रेम, जीवन और समाज के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है। उन्होंने कई कविता संग्रह प्रकाशित किए हैं, जिनमें “तेवरी”, “तरकश”, “ताकि सनद रहे” आदि शामिल हैं । मगध महोत्सव का उद्देश्य मगध क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने का है। इस आयोजन में साहित्य, कला, संस्कृति और लोक परंपरा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

