अहमदाबाद ,23 दिसंबर (आरएनएस)। अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड), भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी, ने ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल (एनक्यूएक्सटी) का 100% अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस अधिग्रहण के लिए सभी शर्तों को पूरा किया गया है, जिसमें ‘अल्पसंख्यक शेयरधारकों के बहुमत’, रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया, ऑस्ट्रेलिया के विदेशी निवेश समीक्षा बोर्ड की मंजूरी शामिल है।एपीएसईजेड ने कार्माइकल रेल एंड पोर्ट सिंगापुर होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड को 14,38,20,153 इक्विटी शेयर ₹2 के फेस वैल्यू के जारी किए हैं।”एनक्यूएक्सटी का अधिग्रहण एपीएसईजेड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो 2030 तक 1 बिलियन मीट्रिक टन कार्गो की ओर बढ़ रहा है”, एपीएसईजेड के होल-टाइम डायरेक्टर और सीईओ, अश्विनी गुप्ता ने कहा। “एनक्यूएक्सटी एक उत्कृष्ट एसेट है, जो मजबूत विकास संभावनाओं और अनुकरणीय स्थिरता रिकॉर्ड के साथ है। एनक्यूएक्सटी हमारे अन्य अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स इस्राइल, कोलंबो और टंजानिया के साथ ईस्ट-वेस्ट ट्रेड कॉरिडोर पर हमारी उपस्थिति को बढ़ाएगा। मैं एनक्यूएक्सटी का एपीएसईजेड परिवार में स्वागत करता हूं और वैश्विक व्यापार परिदृश्य पर हमारे प्रभाव को मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं”।
एनक्यूएक्सटी एक उच्च-वृद्धि, कैश जेनरेटिंग एसेट है, जो ग्राहकों के साथ टेक-ऑर-पे कॉन्ट्रैक्ट्स द्वारा संचालित है। FY25 के दौरान, एनक्यूएक्सटी की अनुबंधित क्षमता 40 मिलियन टन थी और ए$ 228mn EBITDA दिया (प्रोफोर्मा आधार पर, एनक्यूएक्सटी एपीएसईजेड के FY25 राजस्व और EBITDA का 6% और 7% प्रतिनिधित्व करता है)।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

