उज्जैन 23 Dec, (Rns) । महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा महाकाल अन्न क्षेत्र पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने आम श्रद्धालुओं के साथ पंक्ति में बैठकर प्रसादी ग्रहण की और स्वयं भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किए।
प्रसादी के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने सादगी का परिचय देते हुए भोजन के बाद अपनी थाली स्वयं उठाकर निर्धारित स्थान पर रखी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की भावना को आत्मसात करते हुए डिस्पोजेबल सामग्री को खुद डस्टबिन में डालकर स्वच्छता का संदेश दिया।

