भोपाल 23 दिसंबर (आरएनएस)। सतपुड़ा भवन के पास झाडिय़ों में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। आग के चलते दूर से धुएं के गुबार दूर तक उठते हुए दिखाई दिए। करीब 15 मिनट तक आसमान में काला धुआं छाया रहा। फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।
आग की सूचना मिलते ही निगम की फायर दमकलें मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा मंत्रालय से भी एक फायर ब्रिगेड तुरंत रवाना की गई, जबकि दो अन्य दमकलें फतेहगढ़ से पहुंचीं। फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को रिहायशी वल्लभ नगर बस्ती तक पहुंचने से पहले ही काबू में कर लिया गया। गनीमत रही कि आग बस्ती में नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 15 मिनट से अधिक समय तक धुआं आसमान में छाया रहा, जिससे लोग भयभीत हो गए थे। हालांकि फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से 10 से 15 मिनट के भीतर आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आग की चपेट में आने से कुछ पेड़ झुलस गए, जबकि मौके पर मौजूद ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त से जुड़ा ढांचा) जलकर खाक हो गया।

