उज्जैन 23 दिसंबर (आरएनएस)।उपमुख्यमंत्री0 राजेन्द्र शुक्ल उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती में सम्मिलित हुए। उन्होंने सपत्नीक बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक0 प्रतीक द्विवेदी द्वारा उप मुख्यमंत्री0 शुक्ल का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

