देहरादून,23 दिसंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी है। वे दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर किया। उनके सुशासन की विरासत में पोखरण द्वितीय, कारगिल युद्ध के समय उनका नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियां शामिल हैं। उनकी स्मृति को सम्मान देने और जनमानस को प्रेरित करने के लिए 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमाओं एवं स्मारकों की सफाई एवं रखरखाव किया जाएगा तथा शाम को दीप प्रज्वलन और प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिला, मंडल एवं मोर्चा स्तर पर कार्यकर्ताओं की टोलियां गठित की गई हैं। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की “राष्ट्र प्रथम” की भावना को भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ा रही है। उनके नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हुआ और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल जी के सपनों को साकार कर रहे हैं। जन्मशताब्दी को समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। बैठक में विधायक उमेश शर्मा काऊ, महानगर प्रभारी राकेश गिरी, अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, दर्जाधारी डॉ. देवेंद्र भसीन, विनोद उनियाल, श्याम अग्रवाल, राजेंद्र ढिल्लों, संकेत नौटियाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

