देहरादून,23 दिसंबर (आरएनएस)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित देहरादून डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में दून स्टार स्पोर्टिंग क्लब, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी और निंबस क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की।दून स्टार ने एथ्री स्पोर्ट्स क्लब को 7 विकेट से हराया। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ने महाकाल स्पोर्ट्स एकेडमी को 74 रनों से पराजित किया, जबकि निंबस क्रिकेट एकेडमी ने ईगल को 215 रनों के बड़े अंतर से मात दी। मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

