सक्ती , 24 दिसंबर (आरएनएस)। केरल में कथित मॉब लिंचिंग की घटना में जान गंवाने वाले रामनारायण बघेल का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम करही पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया। शव के गांव पहुंचने पर हर आंख नम दिखी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
अंतिम यात्रा में सक्ती स्ष्ठरू, तहसीलदार, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पूरे गांव में गमगीन माहौल रहा। करही स्थित मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान के साथ मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
इस मामले में केरल प्रशासन ने पीडि़त परिवार की मांगों पर संवेदनशील रुख अपनाया है। घटना को लेकर आरोपियों पर मॉब लिंचिंग और स्ष्ट-स्ञ्ज एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच के लिए स्ढ्ढञ्ज का गठन किया गया है।
वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। परिजनों ने सरकार से मृतक के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने और पत्नी को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है।
०००

