० विभिन्न नगरीय निकायों में अटल प्रतिमा का होगा लोकार्पण
रायपुर, 24 दिसंबर (आरएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की 25 दिसंबर को जन्मतिथि के अवसर पर राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विष्णुदेव साय होंगे।
भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अटल बिहारी बाजपेयी के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा उनके जनहित में किये गये कार्यों के बारे में बताया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। इसके अलावा संगठन मंत्री पवन साय तथा जामवाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।
नगरीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न स्थानों में अटल जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। जिनका लोकार्पण किया जाएगा। नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान भी शुरू किया जा रहा है। नगर निगम रायपुर द्वारा विभिन्न चौक चौराहों मेे स्थित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। देश में गैर कांग्रेसवाद की स्थापना करने वाले अटल बिहारी ने छग को पृथक राज्य का दर्जा दिया था जिसके कारण यहां पर लोगों ने उन्हें सम्मानपूर्वक याद करते है। नई राजधानी का नाम नया रायपुर अटल नगर रखा गया है। विभिन्न नगरीय निकायों पालिकाओं एवं पंचायतों में भी अटल जी की प्रतिमाएं बनाई गई है इनका भी लोकार्पण किया जाएगा।
शर्मा
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

