० छग के प्रमुख शहरों में भी दिखाई पड़ा असर
० पेट्राल पंप सहित गैस एजेंसी एवं नास्ते की दुकान बंद होने से लोग परेशान
रायपुर, 24 दिसंबर (आरएनएस)। छग चेंबर ऑफ कामर्स तथा सर्वधर्म समाज द्वारा आज छग सहित प्रदेश बंद का आह्वान किया गया। राजधानी में बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रमुख मार्गों से निकलकर व्यावसायिक संस्थानों को बंद कराने सक्रिय रहे।
मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों कांकेर में धर्मांतरण को लेकर एक बड़ी घटना को लेकर आज चैंबर द्वारा बंद का आह्वान किया गया था। राजधानी के प्रमुख मालवीय रोड, सदर बाजार, एमजी रोड, सक्ति बाजार, विवेकानंद आश्रम, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर भाठागांव बसस्टैंड सहित अन्य स्थानों पर सर्वसमाज के लोगों ने व्यावसायिक प्रतिष्ठान को बंद करा दिया।
भाठागांव से बस का आना जाना बंद कराया गया
आज छग बंद होने के कारण सर्वसमाज वाले भाठागांव पहुंचे यहां पर अंतरराज्यीय बसस्टेंड में विभिन्न स्थानों में जाने वाली बस को जाने से रोक दिया जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हुई। राजधानी में आज कम संख्या आटो तथा ई रिक्शा के कम चलने के कारण लोगों को परेशानी हुई। इधर खेल महोत्सव में आने वाले खिलाडिय़ों को भी परेशान होना पड़ा। मंत्रालय तथा सचिवालय में आने जाने वालों को सिटी पकड़कर जाना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर, दुर्ग, भिलाई तथा उत्तर बस्तर तथा दक्षिण बस्तर नारायणपुर कोंडागांव, तथा दुर्ग राजनांदगांव कोरबा बिलासपुर तथा रायगढ़ में भी बंद सफल रहा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांकेर की घटना के लिए भाजपा के नेता जिम्मेदार है। इसके पहले भी कोंडागांव बस्तर में ऐसी वारदात हो चुकी है इसके लिए लोगों से बातचीत करना चाहिए।
शर्मा
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

