रायपुर, 24 दिसंबर (आरएनएस)। बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में छत्तीसगढ़ महतारी के बेटा, देश के प्रख्यात साहित्यकार, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल जी को विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस दुखद समय में राज्य युवा महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन को स्थगित किया गया।
उप मुख्यमंत्री, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव जी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की अनुमति से मंच से यह घोषणा की। इस कवि सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास सहित देश के कई प्रतिष्ठित कवियों द्वारा काव्यपाठ प्रस्तावित था, जिसे दिवंगत साहित्यकार के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप रद्द किया। सभी कवि एवं ग्राउंड पर उपस्थित प्रशंसकों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
आर शर्मा
0

