रायपुर, 24 दिसंबर (आरएनएस)। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के सुविख्यात साहित्यकार रायपुर निवासी विनोद कुमार शुक्ल के देवलोकगमन पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने गहन शोक संवेदना व्यक्त की है. छत्तीसगढ़ राज्य के गौरव, साहित्य के क्षेत्र के अनमोल रत्न विनोद कुमार शुक्ल के आकस्मिक अवसान को छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अपूरणीय क्षति निरुपित करते हुए महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में मृतात्मा की आत्मा को शान्ति प्रदान कर उनके समस्त परिवारजनों, ईष्ट मित्रगणों, सहयोगियों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु सामूहिक विनम्र प्रार्थना की है।
आर शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

