0 निगम जोन 9 ने चौकडिय़ा तालाब कचना के पार में अवैध पोलों को उखाड़कर तालाब पार क्षेत्र को करवाया अतिक्रमण से मुक्त
रायपुर, 24 दिसंबर (आरएनएस)। रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा अभियान चलाकर जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत चौकडिय़ा तालाब कचना के तालाब पार में अवैध रूप से लगाए गए पोलों को जे सी बी मशीन की सहायता से उखाड़कर तालाब पार के क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की कार्यवाही स्थल पर सहायक अभियंता सैयद जोहेब और उप अभियंता अतुल बंसल की उपस्थिति में की.
आज नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 9 क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सी एन्ड डी वेस्ट मिलने पर सम्बंधित भवन स्वामियों पर कुल 7500 रूपये का जुर्माना किया.
आर शर्मा
0

