रायपुर, 24 दिसंबर (आरएनएस)। विगत रात्रि लगभग 11 बजे नगर निगम रायपुर के जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 49 के अंतर्गत पुरैना में आर्च ब्रिज के पास कतिपय अज्ञात असामाजिक तत्वों ने झोपड़ी में आगजनी कर दी. स्थानीय निवासियों ने उसी समय घटना की जानकारी वार्ड 49 की पार्षद और एमआईसी सदस्य डॉ अनामिका सिंह को दी. जानकारी मिलते ही एमआईसी सदस्य डॉ अनामिका सिंह तत्काल सम्बंधित स्थल पर पहुंचीं और तत्काल घटना की जानकारी नगर निगम जोन 10,फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस थाना बल को दी.
वार्ड पार्षद और एमआईसी सदस्य डॉ अनामिका सिंह से घटना की सूचना मिलते ही तुरंत नगर निगम जोन 10, फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस थाना बल की टीम वहाँ पहुंचीं और स्थानीय निवासियों के सहयोग से मिलकर अभियान चलाकर झोपड़ी की आगजनी से फैल रही आग को तुरंत नियंत्रित कर लिया. इस दौरान स्थानीय निवासी श्रीमती खातून बकाली की झोपड़ी आगजनी की चपेट में आ गयी. वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य डॉ अनामिका सिंह ने सम्बंधित प्रभावित महिला को रायपुर नगर निगम से शीघ्र व्यवस्थापन दिलवाने का आश्वासन दिया है. घटना को लेकर स्थानीय निवासियों की जागरूकता, वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य डॉ अनामिका सिंह की तत्परता और नगर निगम जोन 10, फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस थाना बल की तुरंत राहत कार्यवाही को नागरिकों द्वारा सराहा जा रहा है।
आर शर्मा
0

