रायपुर, 24 दिसंबर (आरएनएस)। टिकरापारा निवासी श्रीमती अरुणा जगत उम्र 70 वर्ष जो की भिलाई तीन के वृद्ध आश्रम में रहती थी जो की उत्कल समाज की थी उनका अंतिम संस्कार ससम्मान सरजू बांधा शमशान घाट टिकरापारा रायपुर में कृष्ण मित्र फाउंडेशन के पदाधिकारी और मोहल्ले वासियों के सहयोग से किया गया।
भिलाई से बॉडी लाने में बढ़ते कदम संस्था ने एंबुलेंस सेवा में मदद की। उक्त अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव, सचिव गोवर्धन झंवर ,मनीष सोनी, कान्हा टांडी, संजय पटेल, कोयनाथ टांडी आदि उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि संस्था विगत कई वर्षों से लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान से करते आ रही है। संस्था स्वर्ग रथ वाहन, एंबुलेंस सेवा, बॉडी फ्रीजऱ अंतिम संस्कार हेतु लकड़ी छेना की व्यवस्था भी करती है। जरूरतमंद और गरीब असहाय लोगों के लिए संस्था निशुल्क लकड़ी छेना उपलब्ध कराती आ रही है।
0

