रायपुर, 24 दिसंबर (आरएनएस)। साहित्य अकादमी पुरस्कार और ज्ञानपीठ पुरस्कार सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अत्यंत शोकाकुल माहौल में अंतिम बिदाई दी गई। स्थानीय मारवाड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां वे पंच तत्व में विलीन हो गए । इस मौके पर उनके शोक संतप्त परिवार जनों सहित अनेक स्थानीय साहित्यकार ,पत्रकार और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे । सभी लोगों ने स्वर्गीय श्रीशुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की।ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निवासी श्रीशुक्ल का कल 23दिसम्बर की शाम यहां एम्स में निधन हो गया था। उनका जन्म एक जनवरी 1937को राजनांदगांव में हुआ था । वे विगत कई दशकों से रायपुर में निवास कर रहे थे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

