सुकमा, 24 दिसम्बर (आरएनएस)। एचडीएफसी परिवर्तन एवं आरोह फाउंडेशन के सहयोग से सोनाकुकनार पंचायत भवन में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि, सुकमा, केवीके वैज्ञानिक संजय राठौर, सहायक संचालक कृषि बके, ग्रामीण विस्तार कृषि अधिकारी, अन्य गणमान्य अतिथि, समुदाय के लोग, किसान तथा आरोह फाउंडेशन के स्टाफ उपस्थित रहे।किसान दिवस के अवसर पर किसानों को उन्नत एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियाँ अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष रूप से एसआरआई विधि से खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया गया और उनके सफल प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर किसानों को एक-एक कर जूट (गन्नी) बैग का वितरण किया गया।अतिथियों ने किसान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाने एवं आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्रामीण किसानों की सक्रिय भागीदारी रही।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

