कोण्डागांव, 24 दिसंबर आगामी (आरएनएस)।जनगणना वर्ष 2027 हेतु ग्रामों की भौगोलिक सीमा तथा स्थिति की सटीक रूप से जियो-रिफ्रेरेंसिंग करने के संबंध में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय रायपुर से नियुक्त नोडल अधिकारी संतोष मेंढे द्वारा शासन के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया और आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रेश्मी पोया सहित सभी तहसीलदार, जनगणना चार्ज अधिकारी, नगरीय निकाय के अधिकारी एवं जनगणना लिपिक उपस्थित रहे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

