रुड़की 24 दिसंबर (आरएनएस)। ऊर्जा निगम की टीम ने भारी पुलिसबल के साथ मंगलवार को लक्सर क्षेत्र के पांच गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान 82 लोगों के घर में चोरी की बिजली जलती हुई मिली। टीम ने सभी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। टीम ने करीब 22 लाख रुपये के 17 बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे हैं। ऊर्जा निगम लक्सर डिवीजन की टीम देहात में बिजली की चोरी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। टीम ने मंगलवार को लक्सर कोतवाली पुलिस और पीएससी के साथ देहात क्षेत्र के मखियाली खुर्द, बीजोपुरा, जैनपुर खुर्द, खेड़ी खुर्द तथा बसेड़ी गांवों में छापे मारे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

