उत्तरकाशी,20 अपै्रल (आरएनएस)। कपाट खुलने के बाद भी यमुनोत्री धाम में घोड़ा पड़ाव की ऊपरी मंजिल बदहाल स्थिति में है। इससे मजदूर खुले में बैठने को मजबूर हैं। जिला पंचायत ने घोड़ा पड़ाव को व्यवस्थित नहीं रखा है। वहां पर सफाई तक नहीं की है। सीढिय़ां भी टूटी-फूटी हालत में है। यमुनोत्री धाम में जिला पंचायत की ओर से कुली एजेंसी के मजदूरों के लिए काफी समय पहले घोड़ा पड़ाव बनाया गया था। इसके ऊपरी मंजिल पर ठहरने, रुकने की व्यवस्था रहती है लेकिन धरातल पर आलम यह है कि लाखों का राजस्व के बाद भी मजदूरों की सुविधा के लिए बनाया गया घोड़ा पड़ाव बदहाल स्थिति में है। ऊपरी मंजिल पर जगह-जगह जला कूड़ा करकट बिखरा पड़ा है। इसके अलावा सीढ़ी भी टूटी हुई होने ऊपरी मंजिल पर आने-जाने की दिक्कत हो रही है। इस पर मजदूरों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि घोड़ा पड़ाव में सफाई नहीं होने से वे आराम नहीं कर पा रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। घोड़ा पड़ाव में सफाई व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

