महोली/सीतापुर 20 अप्रैल (आरएनएस)। महोली विकास खण्ड के ग्राम रोहिला में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को योजनाओं से जोडऩे के लिए पंजीकरण कराया गया।राजस्व निरीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके माध्यम से पंजीकृत किसानों को गेहूं क्रय, दलहनी-तिलहनी फसलों की खरीद, बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन और कृषि यंत्रों सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। कैम्प के दौरान किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 14 किसानों का सफलतापूर्वक पंजीकरण किया गया। अधिकारियों ने अधिक से अधिक किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

