सीतापुर 20 अप्रैल (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर लखनऊ में आयोजित होने वाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा को लेकर एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध क्षेत्र) कमलेश मिश्रा ने की। बैठक के दौरान उन्होंने जिले से पदयात्रा में शामिल होने वाले पदाधिकारियों एवं महिला शक्ति की भागीदारी को लेकर जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने जनपद की कार्ययोजना विस्तार से प्रस्तुत करते हुए बताया कि सीतापुर जनपद पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिला शक्ति लखनऊ पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएगी। बताया गया कि मंगलवार सुबह 4:30 बजे विभिन्न स्थानों से बसें लखनऊ के लिए रवाना होंगी। बैठक में विश्राम सागर राठौर, महेश शर्मा, सुधाकर शुक्ला पटेल, रेखा वर्मा, विपुल प्रताप सिंह, जया सिंह, कामेश शुक्ला, सुधीर सिंह, प्रखर जायसवाल, नीरज अवस्थी, रितेश सिंह गौर, महेंद्र वर्मा, आकाश अग्रवाल, सचिन मिश्रा, सावित्री चैधरी, अजय भार्गव, मंजू राजवंशी, कंचन प्रभा पांडे, अमन विक्रम सिंह, कमलेश तिवारी, ललित मिश्रा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

