नीमच 24 दिसंबर (आरएनएस)।प्रदेश भाजपा सरकार के कुशासन के लगभग 23 साल हो गए हैं। इन 23 सालो में प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। महिलाओ के साथ बलात्कार एवं महिला उत्पीडऩ के मामले में प्रदेश, देश में नंबर वन बन गया है। भाजपा के नेता ही अधिकतर मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और पर्यावरण संरक्षण के बड़े बड़े दावे कर रहे हैं। ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी ओर देश के उद्योगपति अडानी के हाथों करोड़ों साल पुरानी अरावली पर्वत गिरवी रख दी है। प्रधानमंत्री देश की जनता को गुमराह कर राजस्थान को रेगिस्तान बनाने की ओर चल पड़े हैं। प्रदेश को सही राह पर ले जाना है तो हमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को अपनाना होगा।
यह बात ग्राम कुचड़ौद में आमसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल ने कही। मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा ‘मध्यप्रदेश जोड़ो अभियानÓ चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश प्रभारी जितेंद्रसिंह तोमर के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में 500 सभाएं आयोजित की जा रही हैं। उसी कड़ी के अंतर्गत 23 दिसंबर मंगलवार नीमच जिले के कुचड़ौद ग्राम में आमसभा आयोजित की गई। इसमें आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरोली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मुख्य वक्ता के रूप में सभा को सम्बोधित किया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के कुचड़ौद ग्राम में पहुँचने पर आप साथियो और ग्रामवासियो ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष को एक रैली के रूप में ढोल धमाके के साथ आम सभा स्थल पर ले जाया गया। सभा में अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में युवाओ को रोजगार उपलब्ध न होने से युवा राह भटककर गैर क़ानूनी कार्यो में संलिप्त हो रहे हैं। प्रदेश में सरकारी नोकरियो की जगह ठेका पद्दति पर संविदा कर्मचारियों को रखकर प्रदेश के सरकारी महकमों को ठेकेदारों को सौंपा जा रहा है। युवाओं द्वारा नौकरी मांगे जाने पर उन पर लाठिया बरसाई जा रही हैं। प्रदेश में किसानों की हालत काफी बदतर है। किसानों की फसल का लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा है। प्रदेश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। इस तरह की घटनाएं रोज सामने आ रही हैं। वर्तमान में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते संपूर्ण प्रदेश में किसानो को लम्बी लम्बी लाइनों में घंटो खड़ा होना पड़ रहा है। पूरे प्रदेश में यूरिया के लिए हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का क्या हाल है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। हजारो सरकारी स्कूल बंद हो गए हैं। इस कारण प्रदेश में शिक्षा माफिया फलफूल रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार मूकदर्शक बन शिक्षा माफिया को संरक्षित करने का कार्य कर रही है। आज प्रदेश में बिजली इतनी महंगी हो गई है की आमजन को बिजली बिल भरने में कठिनाई महसूस हो रही है। जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर आमजन की जेब पर डाका डाल रहे हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था तो इतनी बदतर है कि मरीजों को समय पर 108 भी उपलब्ध नहीं हो रही है। मरीजों को कहीं ठेलागाड़ी पर ले जाना पड़ रहा है तो कहीं शवों को बांस के सहारे लटका कर ले जाने की मजबूरी है। भाजपा प्रदेश की जनता को एयर एम्बुलेंस के मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखा रही है, जबकि हकीकत आप सबके सामने है। सुशासन की बात करने वाली भाजपा सरकार के राज में आज किसी भी सरकारी महकमे में चले जाओ बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है। हर जगह भाजपा से जुड़े दलाल सक्रीय हैं। भाजपा सरकार में दलालों ने इन 23 सालो में अधिकारियो कर्मचारियों के साथ गठजोड़ कर आमजन को लूटने का कार्य ही किया है।
अग्रवाल ने कहा की जब में 1200 किलोमीटर दूर सिंगरोली से आप लोगो के बीच सड़क मार्ग से आई हूं तो ग्रामीण सड़को की बात तो छोडि़ए, जहां लोग टोल शुल्क देकर यात्रा करते है उनकी हालत भी बदतर होकर खण्डहर का अहसास करवाती है। इन्ही सरकारी सड़को को जनता का खून पीने के लिए जगह जगह टोल लगाकर पूंजीपतियों के हवाले कर दिया गया है। सड़कों की लागत कास्ट निकलने के बाद भी टोल वसूला जा रहा है और जब मल्हारगढ़ से कुचड़ौद तक आई तो लगा की गाड़ी सड़क पर चल रही है या खेत खलिहानो में। ऐसी हालत इन्होने प्रदेश की सड़को की कर दी है।
नीमच जिला जो जीवनरक्षक दवाओ के लिए अफीम का उत्पादन करता है। इससे झुड़े किसानो की हालत अत्यंत दयनीय है। उन्हें अफीम का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। हर साल अफीम पट्टे के नाम से उनसे अवैध वसूली होती है। पिछले कई सालो से सरकार डोडाचूरा नहीं खरीद रही है। इसके कारण क्षेत्र में भोले भाले किसानों को षड्यंत्र पूर्वक अफीम के झूठे केस में फंसाया जाता है। दूसरी ओर भाजपा अपने आप को पाक साफ होने का झूठा दावा करती है। इसी पावन धरती पर किसान आंदोलन में छह किसानों को फसल का उचित मूल्य मांगने के कारण गोलियों से भून दिया गया था।अब तक गोली कांड में संलिप्त दोषी अधिकारियो के ऊपर कोई भी वैधानिक कार्रवाई नहीं करने से यह स्वत: प्रमाणित होता है की यह सब भाजपा के इशारे पर हुआ जैसा मुलताई में कांग्रेस के शासन में हुआ था। वहां भी किसानों को गोलियों से भून दिया गया था। यह सब दिखाता है की भाजपा और कंग्रेस्स दोनों ही किसान विरोधी और पूंजीपतियों की हितेषी हैं।
अग्रवाल ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब हमें दिल्ली पंजाब के केजरीवाल माडल को चुनना है और इसके लिए आप सभी को क्रांति से जन्मी पार्टी आम आदमी पार्टी से जुड़कर दिल्ली पंजाब की तर्ज पर ही शिक्षा, स्वास्थ्य , रोजगार ,महिला सुरक्षा, फ्री बिजली, फ्री पानी, संविदा कर्मियों के स्थान पर स्थाई सरकरी नौकरी, स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन, मोहल्ला क्लिनिक के लिए प्रदेश में भी अपनी आवाज बुलंद करना है। इसके लिए आप सभी आम आदमी पार्टी से जुड़कर एक बेहतर प्रदेश का नव निर्माण करने का आज से ही संकल्प लें। इन 23 सालो में प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार के राज में प्रदेश की जो छवि धूमिल हुई है उसे सुधारने का कार्य कर प्रदेश को सवर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के कार्य में लग जाएं। आने वाले चुनावों में भाजपा की भ्रष्ट सरकार को अपने कीमती मत रूपी लोकतान्त्रिक हथियार से उखाड़ फेंकने का कार्य करे।
आप के इंजीनियर नवीन कुमार अग्रवल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के इतिहास में आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसका जन्म एक क्रांति से हुआ है। मात्र 10 सालो में जनता के अमूल्य स्नेह के कारण राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। आज देश के विभिन्न राज्यों में आम आदमी पार्टी के विधायक, महापौर, अध्यक्ष, सरपंच, पार्षद बनकर पार्टी का नेतृत्व करते हुए जनता के लिए संघर्ष कर जनता की आवाज उठाकर सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे है। जब दिल्ली पंजाब में किसानो की फसले बर्बाद हुई तो आप सरकर ने किसानो को 50000 रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा बिना सर्वे कराए दिया। सरकारी स्कूल इतने बेहतर किए कि दिल्ली पंजाब में छात्रो ने प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलो में दाखिला लिया। स्वास्थ्य के लिए बेहतर व्वसथा की। हर मोहल्ले में आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक की स्थापना कर 300 तरह की जांच और दवाइयां मुफ्त कर देश में क्रांति ला दी है। संविदा एवं ठेका पद्धति को खत्म कर सभी को सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। विधायकों सांसदों को मिलने वाली एक से ज्यादा पेंशन को बंद कर एक पेंशन का क्रांतिकारी कदम उठाकर जनता के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग रोका। पंजाब में हम 75000 युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुके हैं। यह प्रक्रिया निरन्तर जारी है। पंजाब में नशे के खिलाफ हमने युद्ध छेड़ दिया है। नशा माफिया से जुड़े हजारों बदमाशों को जेल की सलाखो के पीछे पहुंचा कर उड़ता पंजाब को पुन: रंगीला पंजाब बनाने जा रहे हैं। नीमच में हमने दस सालो में संघर्ष कर अनेक कार्यों को मुकाम तक पहुंचाया है।सड़क बिजली पानी किसानो के हर मुद्दे पर हमने सड़क से लेकर जेल तक का सफर तय किया है लेकिन संघर्ष को परिणीति तक पहुंचाकर ही दम लिया है। आप सब जानते है कि इसके लिए हमें जेल भी जाना पड़ा तो हम घबराएंगे नहीं। हंसते हंसते 15 दिन तक जेल की सलाखो के पीछे रहे। अब समय आ गया है जब हम सभी को मिलकर क्षेत्र एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़कर प्रदेश मे 23 सालो से काबिज भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंककर प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लेना है ।
सभा को तुलसीराम बामनिया, नरेंद्र पाटीदार, कंवरलाल गायरी, भगतराम भाणेज, चंद्रेश सेन, डॉ. राजू पाल सहित अन्य साथियो ने भी संबोधित किया और भाजपा सरकार को विभिन्न मुद्दों पर जमकर घेरा। सभा का संचालन चंद्रेश सेन ने किया।
मंगलवार को कार्यक्रम में आप के चंद्रपाल नायक, राजेंद्र सिंह चंद्रावत, मोहम्मद हनीफ, मोहनलाल धानुक, सत्यनारायण ओझा, उप सरपंच उदेराम चौहान, पार्षद भेरूलाल भील, तुलसीराम गायरी, फिरोज खान, सद्दाम हुसैन, विनोद गुर्जर, रंगलाल गुर्जर, रिजवाना खान,शांतिलाल सोलंकी,कन्हैयालाल पाटीदार, प्रह्लाद काबरा के साथ ही सेंकडो आमजन भी उपस्थित रहे।

