बीजापुर , २५ दिसंबर (आरएनएस)। नगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (ष्टक्चढ्ढ) ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सीबीआई की टीम ने शहर के ताज होटल में छापा मारकर डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई रात करीब ८.३० बजे की गई, जब सीबीआई ने आरोपियों के पास से ४० हजार रुपये नकद बरामद किए। पकड़े गए कर्मचारियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (स्ष्ठढ्ढ) शास्त्री कुमार पैंकरा के अलावा मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं।
छापेमारी के बाद सीबीआई की टीम चारों आरोपियों को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से डाक विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं शहर में भी मामले को लेकर चर्चा तेज है। सीबीआई द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है और आने वाले समय में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

