0-प्रेयर के लिए राजधानी में जुटे लोग
रायपुर, 25 दिसंबर (आरएनएस)। राजधानी में आज क्रिसमस की धूम रही। विभिन्न गिरजाघरों में आकर्षक सजावट एवं इस अवसर पर फटाखे फोड़े गए। राजधानी के बैरन बाजार, राजातालाब एवं अनुपम गार्डन के पास चर्च में क्रिस समुदाय के लोगों ने भाग लिया।
राजधानी में आज शांता क्लास, क्रिसमस ट्री एवं हेप्पी न्यू एअर की कार्ड बड़ी संख्या खरीदे गए। इसके अलावा यहां पर कैरोल गायन किया गया। प्रभु ईशु के दिए गए वचनों को याद किया गया। इसके पहले क्रिसमस पर एक रैली भी निकाली गई। बैरन बाजार स्थित चर्च में पादरियों ने भाग लिया तथा लोगों को बधाई दी। इसके अलावा चर्च के बाहर प्रभु की जन्म की झांकिया सजायी गई। सेंटपाल कैथेड्रल चर्च, जोसेफ महागिरजाघर बैरन बाजार, सेंट मेरी चर्च टाटीबंध, अमलीडीह चर्च, जोरा चर्च सहित अन्य गिरजाघरों की सजावट की गई है। शहर के विभिन्न गिरजाघरों में बालक यीशु, माता मरियम, संत जोसेफ की प्रतिमाओं को सजाया गया है। यह प्रभु यीशुु की जन्म की झांकिया दिखाई गई है। आज गिरजाघर में बड़ी संख्या मसीही समाज के लोग शामिल हुए तथा मोमबत्ती जलाकर केक काटा।
आर. शर्मा
०००

