० ब्रह्माकुमारीज के नवा रायपुर स्थित शान्ति शिखर में हुआ आयोजन…
० मोबाईल की बैटरी की तरह आत्मा को मेडिटेशन से चार्ज करने की जरूरत… शक्तिराज भाई
०शान्ति का अनुभव करने मेडिटेशन से विचारों की संख्या को कम करना सीखें…
रायपुर, 25 दिसम्बर, 2025: इन्टरनेशनल माइण्ड एण्ड मेमोरी मैनेजमेन्ट ट्रेनर ब्रह्माकुमार शक्तिराज सिंह के मार्गदर्शन में नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित शान्ति शिखर में आर्मी के जवानों के लिए राजयोग मेडिटेशन का एक सत्र रखा गया। कार्यक्रम में कोसा (ष्टद्धद्धड्डह्लह्लद्बह्यद्दड्डह्म्द्ध ह्रस्रद्बह्यद्धड्ड स्ह्वड्ढ ्रह्म्द्गड्ड) के ब्रिगेडियर तेजिन्दर सिंह गाबा सहित बड़ी संख्या में सेना के अधिकारी और जवान सपरिवार उपस्थित थे। विषय था- हैप्पीनेस को हाय और टेन्शन को बाय।्रह्माकुमार शक्तिराज सिंह ने कहा कि तनाव से बचने के लिए मन में पैदा होने वाले विचारों की संख्या (क्वांटिटी) को कम करना है और उसकी गुणवत्ता (क्वालिटी) को बढ़ाना है। इस देश में माइण्ड को सेट करने का तरीका सिखलाने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान के अलावा दूसरा कोई संस्थान नहीं है। माइण्ड को सेट करने के लिए राजयोग मेडिटेशन सबसे अच्छा तरीका है। जैसे मोबाईल की बैटरी को रोज चार्ज करते हैं, उसी प्रकार माइण्ड को भी रोज चार्ज करने की जरूरत है। रात को जब हम सोते हैं तो सिर्फ शरीर को आराम मिलता है किन्तु मेडिटेशन करने से आत्मा को शान्ति की अनुभूति होती है।उन्होंने आगे बतलाया कि ताली बजाना अच्छा एक्सरसाईज है। इसलिए कहते हैं कि ताली बजाओ रोग भगाओ। चिकित्सकों का कहना है कि ताली बजाने से हार्ट अटैक का खतरा बीस प्रतिशत कम हो जाता है। हमारे विचारों का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जो हम सोचते हैं वही हमें बदले में वापिस मिलता है इसलिए सदैव सभी के लिए शुभ सोचो। उन्होंने कहा कि निगेटिव एनर्जी को खत्म करने का अच्छा तरीका है कि हम मुस्कुराना सीखें। मुस्कुराने से हम अस्सी प्रतिशत से अधिक बीमारियों से बच जाते हैं। इससे हमारे अन्दर की नकारात्मकता तो खत्म होती ही है साथ ही वायुमण्डल में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। एक बच्चा सारे दिन में तीन सौ से अधिक बार मुस्कुराता है। उसी प्रकार आप भी पद और पोजीशन भूलकर छोटा बच्चा बन जाइए तो तनावमुक्त हो जाएंगे।कार्यक्रम के अन्त में ब्रिगेडियर तेजिन्दर सिंह गाबा ने कोसा की ओर से मोमेन्टो प्रदान कर ब्रह्माकुमार शक्तिराज भाई और ब्रह्माकुमारी सविता दीदी को सम्मानित किया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

