० जमकर हई आतिशबाजी, विशेष प्रार्थना भी की गई =
जगदलपुर्र, 25 दिसंबर (आरएनएस) । नगर एवं अंचल में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। चर्चों को आकर्षक फूलों और लाइटों से सजाया गया था। जगदलपुर शहर के सबसे पुराने और प्रमुख चर्च लाल चर्च में फायर शो का आयोजन सोशल कमेटी के अध्यक्ष मनीष सीरिल एवं सदस्यों द्वारा किया गया। रंग बिरंगे पटाखे लाल चर्च के ऊपर से छोड़े गए और शानदार आतिशबाजी की गई। सुबह 9 बजे क्रिसमस की आराधना प्रारंभ की गई थी। विभिन्न चर्चो के पास्टर्स ने आराधना का संचालन कर देश, छत्तीसगढ़ और बस्तर में शांति अमन के लिए चै।न विशेष आराधना की गई लाल चर्च में आराधना का संचालन रेवरेंट लॉरेंस दास द्वारा किया गया। उपदेश बिशप एस सुना द्वारा दिया गया। उन्होंने मसीही समुदाय के साथ छत्तीसगढ़ और बस्तर में अमन चैन के लिए प्रार्थना की। लाल चर्च में क्रिसमस केक काटा गया और उन सभी लोगों को वितरित किया गया जो श्रद्धालु चर्च मे उपस्थित थे और जो बाहर से आए हुए थे। क्वायर द्वारा क्रिसमस के उपलक्ष में विशेष गीत गाए गए। लोकल प्रिचरों द्वारा भी विशेष गीत गाए गए। अर्पण की विधि भी पूरी की गई। इसी तरह बकावंड, नगरनार, बस्तर एवं अन्य स्थानों में भी क्रिसमस की धूम रही।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

