रुड़की 25 दिसंबर (आरएनएस)। कस्बे में स्थित एंबीशन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को तुलसी पूजन दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने गमलों में लगे तुलसी के पौधों को जल अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। विद्यालय के प्रबंधक निदेशक विश्वास पवार ने विद्यार्थियों को तुलसी के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं औषधीय महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

