कोटद्वार,15 अपै्रल (आरएनएस)। गढ़वाल मंडल विकास निगम की इंडेन गैस एजेंसी ने रसोई गैस सिलिंडर वितरण की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए बुधवार को नगर के निर्धारित स्थानों पर गैस उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर वितरित किए। गैस सिलिंडर मिलने से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। एसडीएम शालिनी मौर्य ने उपभोक्ताओं की शिकायत पर खाद्य आपूर्ति विभाग को गैस एजेंसी की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को ही आपूर्ति निरीक्षक अभिषेक कर्णवाल की निगरानी में नगर के प्रमुख स्थल गुरुद्वारे के समीप, गांधीचौक स्थित प्वाइंट, दोपहिया वाहन पार्किंग के पास, सदर बाजार के प्रथम प्वाइंट पर, मध्य बाजार स्थित प्वाइंट, लोअर बाजार स्थित प्वाइंटों पर लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति की गई। गैस सिलिंडर मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक जगदंबा खंतवाल ने बताया कि गैस एजेंसी की ओर से मार्च तक डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) नंबरों वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उधर, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक अभिषेक कर्णवाल ने बताया कि गैस वितरण के लिए वार्ड वाइज गैस वितरण व्यवस्था के लिए रोस्टर बनाया जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं को वार्ड के निर्धारित स्थलों पर आसानी से गैस सिलिंडर मिल सकेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

