रुड़की 25 दिसंबर (आरएनएस)। नौचन्दी जुमेरात पर हजरत साबिर पाक की दरगाह सहित अन्य प्रमुख दरगाहों में जायरीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब, पीर गैब अली साहब और अब्दाल साहब पर दूर-दराज से आए जायरीनों ने जियारत की। नौचन्दी जुमेरात इस्लामी कैलेंडर के अनुसार माह की पहली जुमेरात होती है, जिसे लेकर जायरीनों में विशेष आस्था रहती है। इसी कारण नौचन्दी जुमेरात पर दरगाह परिसर के साथ-साथ आसपास के बाजारों में भी दिनभर भीड़भाड़ का माहौल बना रहा। इस मौके पर बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, अमृतसर, जम्मू-कश्मीर, बिहार, वेस्ट बंगाल, कोलकाता, महाराष्ट्र, उड़ीसा सहित देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों जायरीन कलियर पहुंचे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

