रुड़की 25 दिसंबर (आरएनएस)। वीर बाल दिवस पर गुरुवार को तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों का इतिहास बताकर उनके बीच कई प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिता में विजयी रहे बच्चों को प्रोस्ताहित भी किया गया। गोविंदनगर एक और दो आंगनबाड़ी केन्द्र मेंबच्चों को गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के अद्भुत साहस, बलिदान और धर्म की रक्षा के लिए त्याग के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने तिरंगा, फूल, फल और देशभक्ति से जुड़े आकर्षक चित्र बनाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

