देहरादून 25 दिसंबर (आरएनएस)। भाजपा महानगर अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र घेल के नेतत्व में महानगर मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लैंसडाउन चौक में कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका और भाजपा के शीर्ष नेतत्त्व की छवि धूमिल करने व आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में प्रदर्शन किया। विरोध करने वालों में निर्वतमान महानगर अध्यक्ष व पार्षद विशाल कुमार, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंदर वाल्मीकि, जयपाल वाल्मीकि, महानगर महामंत्री अतुल सोनकर, राजीव चौहान, संजय खरे, राजकमल, धर्मवीर गहलोत, वंश वाल्मीकि, हर्ष गहलोत, रोहित कुमार, नवीन कुमार, केवल कुमार, संजीव कुमार, बॉबी कुमार मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

