शिवरीनारायण 26 दिसंबर 2025(आरएनएस) नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर धार्मिक नगरी शिवरीनारायण के मेला ग्राउंड में ओपन चैलेंज टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता जी स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब शिवरीनारायण के तत्वावधान में 2 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता डे क्रिकेट फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिसमें क्षेत्र की प्रतिभावान टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹1 लाख नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹50 हजार नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को ₹10 हजार नकद एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों एवं सहयोगियों को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा। बेस्ट 5 खिलाड़ी, ऑलराउंडर, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेटकीपर, फील्डर, बेस्ट 7 अंपायर, 2 स्कोरर, 2 कमेंटेटर एवं 1 दर्शक को ₹1500 नकद एवं मोमेंटो प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में केवल 32 टीमों को ही प्रवेश दिया जाएगा। टीमों के लिए प्रवेश शुल्क ₹4100 निर्धारित किया गया है। आयोजन को लेकर मेला ग्राउंड में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
आयोजन समिति में अध्यक्ष उग्रेश्वर गोपाल केवट, सचिव विमल सारथी, कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी (छोटा), सहसचिव सुदर्शन मानिकपुरी, सदस्य अजय केवट, सलाहकार प्रीति रात्रे, उपाध्यक्ष मोहन ‘छोटू’ केवट सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। समिति ने बताया कि यह क्लब का पांचवां आयोजन है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में डे-नाइट फॉर्मेट में आयोजित बड़े टूर्नामेंट में कुम्हली की टीम प्रथम एवं सारंगढ़ की टीम द्वितीय रही थी।
उक्त जानकारी जी स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब शिवरीनारायण के अध्यक्ष उग्रेश्वर गोपाल केवट ने दी।
यह आयोजन निश्चित रूप से खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण साबित होगा और क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा।


















