दुर्ग, 26 दिसंबर (आरएनएस)। नगर के राजेंद्र पार्क चौराहे में आदिवासी गोंड सभा के तत्वावधान में महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज, गरीबों और शोषितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे अन्याय के विरुद्ध बगावत और मूल्यों की रक्षा के प्रतीक रहे। त्याग, साहस और सामाजिक न्याय उनके जीवन का मूल उद्देश्य रहा।
प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया के तहत प्रतिमा को शिफ्ट किए जाने के दौरान कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर आर. के. जैन (कार्यपालक यंत्री), हरिशंकर साहू ढबले (इंजीनियर), मूर्तिकार लव चक्रधारी, आर्किटेक्ट ज्ञानेश्वर ताम्रकार, केंद्रीय गोंडवाना समाज के सलाहकार सीताराम ठाकुर, समाजसेवी दिलीप ठाकुर एवं ठेकेदार सुयश चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतिमा स्थापना से नगरवासियों को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, विचारों और आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी तथा यह स्थल सामाजिक चेतना का केंद्र बनेगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

