भोपाल 26 दिसंबर (आरएनएस)।महापौर मालती राय ने स्वच्छ शहर जोड़ी के तहत बैरसिया नगर पालिका को स्वच्छता में नंबर 01 लाने के लिए जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, व्यापारी वर्ग, शासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों को 02 घण्टे का समय देने का आव्हान किया। महापौर राय ने स्वच्छता में नंबर 01 लाने के लिए वार्डों, मैरिज गार्डन, स्कूल, कॉलेज आदि में स्वच्छता की प्रतियोगिता आयोजित करने और स्वच्छता में अव्वल आने पर पुरस्कृत करने के निर्देश दिए। महापौर राय ने बाजारों, रेस्टोरेंट आदि में डस्टबिन रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने, सेंट्रल वर्ज की बेहतर साफ-सफाई करने का भी आव्हान किया। इस अवसर पर बैरसिया नगर पालिका की अध्यक्ष तनुश्री कुलदीप राठौर, पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह जी, एम.आई.सी सदस्य आर.के.सिंह बघेल, पार्षदगण, सी.एम.एच.ओ राजेंद्र सक्सेना, स्कूल संचालकगण, बैंक संचालक, हॉस्पिटल संचालक, मैरिज गार्डन संचालक, व्यापारीगण, होटल संचालक, रेस्टोरेंट संचालक, फल-सब्जी विक्रेता एवं वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित थे।
स्वच्छ शहर जोड़ी के तहत नगर पालिका बैरिसया में नगर निगम, भोपाल द्वारा बैरसिया नगर पालिका को स्वच्छता में अव्वल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। महापौर मालती राय के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को बैरसिया नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, व्यापारीगण, मैरिज गार्डन, स्कूल संचालक, बैंक, शासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में महापौर मालती राय ने बैरसिया नगर पालिका को स्वच्छता में नंबर 01 लाने के लिए 02 घण्टे का समय स्वच्छता के लिए देने का आव्हान किया। महापौर राय ने नगर पालिका के 18 वार्डों में स्वच्छता की प्रतियोगिता आयोजित करने, 15 मैरिज गार्डन एवं स्कूल, कॉलेजों में भी स्वच्छता की प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए। महापौर राय ने कहा कि 15, 16 एवं 17 जनवरी 2026 को भोपाल नगर निगम से टीम बैरसिया आयेगी और स्वच्छता में किए गए कार्यों के लिए चयन करेगी तथा 20 जनवरी 2026 को स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। महापौर राय ने बाजार, रेस्टोरेंट में डस्टबिन रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के निर्देश दिए। महापौर राय ने बैरसिया नगर पालिका में सेंट्रल वर्ज की बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

