दतिया 26 दिसंबर (आरएनएस)। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों की वास्तविक स्थिति परखने के उद्देश्य से संयुक्त कलेक्टर को जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देशों के पालन में आज संयुक्त कलेक्टर दतिया द्वारा जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें पोषण आहार वितरण, केंद्र संचालन, बच्चों की उपस्थिति और अभिलेख संधारण में गंभीर कमियां पाई गईं।
कलेक्टर ने इन अनियमितताओं को बच्चों और माताओं के अधिकारों से जुड़ा संवेदनशील मामला मानते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद उपाध्याय, बाल विकास परियोजना अधिकारी दतिया ग्रामीण विजय पांडोलिया, दतिया शहरी प्रतिमा पाठक, भांडेर नीलम मौर्य को नोटिस जारी कर 1 दिवस में स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतुष्टि पूर्वक न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही संबंधित के खिलाफ की जाएगी।

