कुशीनगर, 27 दिसम्बर (आरएनएस)। जनपद के कसया पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कन्टेनर में क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे 51 राशि पशु, भैंस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में पुलिस उप-महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 27 दिसम्बर को कसया पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 कन्टेनर, ट्रक में क्रूरता पूर्वक बांध कर ले जा रहे 51 राशि पशुओं 34 राशि भैंस व 17 राशि पड़वा सहित एक अभियुक्त राजा पुत्र कल्लू निवासी खीरवा थाना सरधना जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र, उ0नि0 सुजीत कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी कुशीनगर, उ0नि0 उज्जवल गौड, उ0नि0 सत्यप्रकाश तिवारी, हे0का0 परमहंस सिंह, हे0का0 आनंद कुमार सिंह, का0 मनीष कुमार,
का0 चन्द्रेश कुमार, का0 राहुल प्रजापति शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

