जौनपुर,27 दिसंबर (आरएनएस)। मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम इस सर्दी खुशियां बांटें के तहत शनिवार को एक नेक पहल की गई। इस कडकडाती ठंड को देखते हुए राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन के दिव्यांग बच्चों को गर्म इनर और टोपियां वितरित की गईं।यह पुनीत कार्य जालना (महाराष्ट्र) की वंदना मिश्रा, मुंबई के देवेन्द्र मिश्रा एवं प्राथमिक विद्यालय ऊचवाँहौज, सिरकोनी की प्रधानाध्यापिका पूनम मिश्रा के सामूहिक आर्थिक और नैतिक सहयोग से हुआ। प्रदीप मिश्रा प्रणेता, मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज के उस अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाना है जिसे इसकी सर्वाधिक आवश्यकता है। डॉ. राजेश कुमार संस्थापक ट्रस्ट ने कहा कि संस्था के बच्चों के प्रति समाज का यह जुड़ाव सराहनीय है। मदद के ये हाथ न केवल बच्चों को ठंड से बचाएंगे, बल्कि उनके भीतर यह विश्वास भी जगाएंगे कि समाज उनके साथ खडा है। पूनम मिश्रा ने बच्चों को कपडे पहनाते हुए कहा, इन बच्चों की मुस्कान ही हमारी असली पूंजी है। शिक्षा के साथ-साथ सेवा भाव का होना भी अनिवार्य है, ताकि हम एक संवेदनशील समाज का निर्माण कर सकें। दिव्यांग बच्चों के माता-पिता के साथ ही अधिवक्ता प्रखर मिश्रा भी उपस्थित रहे । संस्था की अध्यापिका हेमू ने गर्म कपडे बांटने में सहयोग किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

