ब्लाक के जनप्रतिनिधि पर गंभीर आरोप
सुलतानपुर,27 दिसंबर (आरएनएस)। बल्दीराय के ग्राम पंचायत बीही निदूरा अंतर्गत ग्राम विसुहिया स्थित एक तालाब की खुदाई कर मिट्टी को दूसरी ग्राम पंचायत में ले जाकर उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह अवैध खनन ब्लाक बल्दीराय के एक जनप्रतिनिधि के संरक्षण में कराया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि ब्लाक की ग्राम पंचायत बीही निदूरा के ग्राम बिसुहिया स्थित तालाब की मिट्टी जेसीबी एवं अन्य भारी मशीनों से खोदकर दूसरे स्थान पर ले जायी जा रही है, जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणो द्वारा मामले की शिकायत खनन विभाग के अधिकारियों से किए जाने के बावजूद अवैध खनन पर कोई रोक नहीं लगाई गई। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर खनन विभाग और तहसील प्रशासन किसके दबाव में कार्यवाही से बच रहा है। वहीं ब्लॉक स्तर के जिम्मेदार अधिकारी भी पूरे मामले में मौन साधे हुए हैं।
इन्सेट-
ग्रामीण उपजिलाधिकारी से करते रहे शिकायत, उधर होता रहा खनन
उप जिलाधिकारी ने नही लिया संज्ञान
ग्रामीणो ने ग्राम पंचायत बीही निदूरा के तालाब पर ब्लाक के जन प्रतिनिधि द्वारा किए जा रहे अवैध खनन मामले में स्थानीय ग्रामीणो ने शिकायत उपजिला धिकारी बल्दीराय से की लेकिन तहसील के जिम्मेदार अधिकारी से शिकायत के बाद भी अवैध खनन होता रहा यही नही खनन विभाग भी इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साधे रहा जिले व ब्लाक के जन प्रतिनिधि के हनक के आगे प्रशासनिक कार्यवाही भी बौनी साबित हो गई। सूत्रों के अनुसार इसके पूर्व भी ब्लाक का जनप्रतिनिधि तालाब के सौंद्रयी करण के नाम पर तालाब खुदाई की मिट्टी दूसरी ग्राम पंचायत को बेंच कर मालामाल हुआ। जनप्रतिनिधि द्वारा विकास कार्य के नाम पर एक लंबा घोटाला कर सरकार के धन का लाभ उठा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा इसकी जांच होनी चाहिए
ब्लाक के जन प्रतिनिधि की कार्य शैली से नाराज आधा दर्जन ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जनप्रति के द्वारा किए जा रहे घोटाले की जांच नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

