ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत
सुलतानपुर,27 दिसंबर (आरएनएस)। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर बीएलओ की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। धनपतगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत ऐंजर के ग्राम टडऱसा निवासी ग्रामीण के अनुसार उसने मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए बीएलओ को सभी आवश्यक अभिलेख समय से उपलब्ध कराए गए थे, इसके बावजूद ग्रामीण का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सका।
बीएलओ की इस लापरवाही के कारण संबंधित ग्रामीण का वोट कट गया, जिससे वह मतदान के अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो गया। मामले में बी एल ओ अनुपम कुमार पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए है ग्रामीणो ने बताया कि गांव के दर्जनो लोगो का नाम भी सारे कागजात देने के बावजूद भी बीएल ओ ने सूची में शामिल नही किया इस घटना से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार
नाराज पीडि़त ग्रामीणों ने बीएलओ अनुपम कुमार की लापरवाही को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी से लिखित शिकायत की है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

