हिंदू ह्रदय सम्राट पूज्य राजकुमार दास अधिकारी जी होगें मुख्य अतिथि
Óसुल्तानपुर,27 दिसंबर (आरएनएस)। 28 दिसम्बर रविवार को शहर से चंद किलोमीटर की दूरी पर कुड़वार रोड स्थित “कटावां” में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है, भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम बहादुर पांडेय ने बताया कि “कटावां स्थित महाराणा प्रताप पार्क में आज प्रात: 10 बजे से हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि श्रीराम वल्लभाकुंज अयोध्या जी के पूज्य संत राजकुमार दास अधिकारी जी का हम सभी हिंदू सहोदरों को उनके आर्शिवचन की प्राप्ति होगी, साथ ही हम सनातन की भव्यता और सही स्वरूप को जानेगें, विराट हिंदू सम्मेलन के मुख्य वक्ता “अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख”राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रदीप जोशीजी रहेंगे, भाजपा नेता श्याम बहादुर पांडेय ने सर्व हिंदू समाज से विराट हिन्दू सम्मेलन में अपनी उपस्थित दर्ज कराने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

