सुलतानपुर,27 दिसंबर (आरएनएस)। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशभवनपुर ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका । प्रदर्शनकारियों और बांग्लादेश सरकार को संबोधित करते हुए नगर मंत्री राज मिश्रा ने कहा कि भारतीय लोगों की संवेदनाएं बांग्लादेश के हिन्दू अल्पसंख्यकों के साथ जुड़ी हुई हैं और हम उनके साथ किसी भी प्रकार का अत्याचार स्वीकार नहीं करेंगे पुन: नगर मंत्री ने कहा की बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल प्रभाव से बंद किए जाएं अन्यथा इसके परिणाम भयावह होंगे नगर मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी परिषद परिवार सदैव से समाज के हित की राष्ट्र के हित की आवाज उठाता रहा है और उठाता रहेगा उन्होंने भारत सरकार महामहिम राष्ट्रपति महोदय से निवेदन किया कि भारत सरकार इस मामले में अपना दखल देकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अर्चिता,महक,शुभेंद्र वीर सिंह, सौरभेन्द्र सिंह, आदर्श शुक्ला, हर्ष श्रीवास्तव शिखर, अखिल, सनी मिश्र, शिवांश, ओम, आदित्य, सत्यम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

