सुल्तानपुर,27 दिसंबर (आरएनएस)। श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं नवचण्डी महायज्ञ के पावन अवसर पर व्यास आचार्य श्याम सारथी जी महराण के कर-कमलों द्वारा सुल्तानपुर के होनहार आर्म बॉकिं्सग खिलाडिय़ों को उत्तर प्रदेश स्टेट आर्म बॉकिं्सग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में खिलाडिय़ों की उपलब्धियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। उत्तर प्रदेश में आयोजित स्टेट आर्म बॉकिं्सग चैंपियनशिप में सुल्तानपुर स्थित इंडियन ड्रैगन फाइटर अकादमी के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों में आदित्य सोनकर शगुन सोनकर नोव्या सिंह मोहम्मद फैज़ल इनाया फातिमा मोहम्मद उज़ैर राहिल खान शामिल रहे। वहीं आदित्य सोनकर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट फाइटर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। रजत पदक विजेता खिलाड़ी राज नंदिनी सोनकर विवान कुमार रहे, जबकि कांस्य पदक सानिया प्रियल धुरिया ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए यह सिद्ध कर दिया कि सुल्तानपुर खेल प्रतिभाओं का उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा है। आर्म बॉकिं्सग के डायरेक्टर मिस्टर नसरुद्दीन ने जानकारी दी कि फरवरी माह में आयोजित होने वाले फेडरेशन प्रिपरेशन कैंप में पदक विजेता खिलाडिय़ों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कैंप के उपरांत चयनित खिलाडिय़ों को अप्रैल माह में थाईलैंड में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल सकता है। इस अवसर पर इंडियन ड्रैगन फाइटर अकादमी के डायरेक्टर मिस्टर शुभम धुरिया ने सभी खिलाडिय़ों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने टीम के प्रमुख सदस्यों माजिद अली, अल्तमश राजा, आशुतोष शर्मा और विपिन मोदनवाल सहित सभी सहयोगियों के योगदान की सराहना की।खेल जगत में सुल्तानपुर के खिलाडिय़ों की यह उपलब्धि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय आर्म बॉकिं्सग को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

