भदैंया/सुल्तानपुर,27 दिसंबर (आरएनएस)। भदैया विकास खंड के पखरौली में Óएक कदम शिक्षा की ओरÓ परीक्षा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा पखरौली के तत्वाधान में ग्राम धरौली में हुई इस परीक्षा में प्राथमिक और जूनियर स्तर के कुल 76 छात्रों ने भाग लिया।परीक्षा में प्राथमिक स्तर के 37 और उच्च प्राथमिक स्तर के 39 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्राथमिक वर्ग में श्रेयांश ने प्रथम, संध्या ने द्वितीय और खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, उच्च प्राथमिक वर्ग में रिया को प्रथम, गायत्री को द्वितीय और रागिनी को तृतीय स्थान मिला।प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शेष सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव पोस्टल जी.पी. मांझी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में राजदेव (पोस्टल), वासुदेव खरवार (पोस्टल), महेश कुमार भीम, भवानी भीख, मनोज कुमार, ज्ञान प्रकाश और हृदयराम शामिल थे। अन्य उपस्थित लोगों में राम राज, राम बरन, सुखदेव, फागूलाल (प्रधानाध्यापक), जैसराज भीम (प्रधानाध्यापक), सिद्धार्थ (सहायक अध्यापक), प्रेम कुमार, राधेश्याम, अरुण कुमार, दीपांशु, प्रदीप, देवेंद्र, कंप्यूटर (छोटू), सुमित, मीनाक्षी और अर्चना शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से पोस्टमैन सुरेश कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

