सोनभद्र,27 दिसंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पिपरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त की गई शराब और ट्रक की कुल कीमत 37 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने मौके से पंजाब निवासी एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई खाड़पाधर-हाथीनाला जंगल मुख्य मार्ग पर की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जब एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम दंग रह गई। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए 7440 बोतलों (2296.80 लीटर) को आलू के बोरों के बीच छिपाकर रखा था। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 17 लाख रुपये है, जबकि 20 लाख रुपये का ट्रक भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान नवजोत सिंह (35 वर्ष), निवासी बटाला, गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए: नेटवकर्: यह शराब धीरज सिंह नामक व्यक्ति की है, जो फोन के जरिए रास्ते का निर्देश देता था।एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में वाहन मालिक पवन कुमार (निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) और मुख्य सरगना धीरज सिंह को वांछित घोषित किया गया है। पिपरी थाने में भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की विभिन्न धाराओं और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

