भोपाल,27 दिसंबर (आरएनएस)। कोहेफिजा इलाके में अधेड़ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह रात में शराब पीने व खाना खाने के बाद सोया था, लेकिन सुबह सोकर नहीं उठा। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार की दोपहर को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। कोहेफिजा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय संतोष सोनी एक शराब कंपनी का कर्मचारी था।
इस कंपनी का एक ऑफिस कोहेफिजा इलाके में है। इस दफ्तर में संतोष सोनी के साथ ही अन्य कर्मचारी काम करते हैं तथा इसी दफ्तर के एक हिस्से में वे रहते भी हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार की रात खाना खाकर सो गए थे।
शनिवार की सुबह साथी कर्मचारी ने जब उन्हें जगाने की कोशिश की तो उनके शरीर में कोई भी हलचल नहीं थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

