जगदलपुर, 28 दिसंबर (आरएनएस)। दलपत सागर दीपोत्सव के अवसर पर रविवार सुबह आयोजित स्वच्छता श्रमदान अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान में महापौर,भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, साथ ही शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने श्रमदान कर दलपत सागर परिसर की साफ-सफाई की और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया। जनसहभागिता से अभियान को सुव्यवस्थित एवं सफल रूप से पूर्ण किया गया। नगर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में यह पहल एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

