जगदलपुर, 28 दिसंबर (आरएनएस)। बस्तर जिले के भानपुरी मंडल अंतर्गत करनदोला गांव में स्थित बूथ क्रमांक 253 पर आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव जी ने क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता साथियों के साथ कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचार राष्ट्रनिर्माण, जनभागीदारी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हैं। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित कर देशवासियों को सकारात्मक सोच, नवाचार और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। सभी ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

